उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) आज, सोमवार से लागू हो गया है।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तराखंड
- Updated: 28 January, 2025 00:39
- 384
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) आज, सोमवार से लागू हो गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस ऐतिहासिक कानून के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों ने दिन-रात मेहनत की। आज का दिन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। हम समानता स्थापित करने के उद्देश्य से UCC को लागू कर रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के विकास और सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Comments