लखनऊ के मशहूर पक्का_पुल में लगीं रंगीन LED लाइटें अवध की शाम में उस वक्त और चार चांद लगा देती हैं
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 February, 2024 04:37
- 807
लखनऊ
लखनऊ के मशहूर पक्का पुल में लगीं रंगीन LED लाइटें अवध की शाम में उस वक्त और चार चांद लगा देती हैं, जब कल-कल बहती इठलाती गोमती नदी के जल में झिलमिलाती LED की परछाई मे पूरा पानी रंगीन हो जाता है।
आपको बताते चलें कि यह "पक्का पुल" के नाम से पूरे शहर में क्यों मशहूर है?
कभी लखनऊ से दिल्ली की ओर अपने तमाम इरादों को लिए सिर्फ इसी ऐतिहासिक "पक्का पुल" से जाकर, अपने इरादों को पक्का करके दिल्ली से लखनऊ लौटकर आते थे।
ऐतिहासिक पक्का पुल के निर्माण में मोरंग, बालू, सीमेंट और ईंटें नही, गोंद,सरस,चूना,कत्था और पत्थर लगाकर बनाया गया है। लखनऊ में आठ गोमती पुल हैं। कुछ पुलों की तो कई बार मरम्मत भी हुई है, लेकिन सैकडों साल पुराना
"पक्का पुल" आज भी जस का तस है।
इसका रंग लाल होने के कारण, कुछ लोग इसे "लाल पुल" भी कहते हैं।
यहां पर मुगले आजम,गदर समेत अनेक फिल्मों की शूटिंग हुई है।
यह बड़ा_इमामबाड़ा से करीब २००मीटर की दूरी पर स्थित है।

Comments