जनपद बुलन्दशहर में 24 घंटे में 107 एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 March, 2024 06:21
- 318
,बुलंदशहर।
जनपद बुलन्दशहर में 24 घंटे में 107 एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
विकास त्यागी
जनपद बुलन्दशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा ताबडतोड दबिश की कार्यवाही के दौरान वाछिंत अभियुक्तों की तलाश गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एनबीडब्ल्यू वांरटियों(गैर जमानती वारंट) अभियुक्तों की तलाश की गयी। जिसमें जनपद में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 107 एनबीडब्ल्यू वांरटियों को अल्प समय में गिरफ्तार किया गया।

Comments