डीएम ने लेखपाल वेदप्रकाश दूबे और चंद्र प्रकाश को किया सम्मानित
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 February, 2025 04:23
- 374
डीएम ने लेखपाल वेदप्रकाश दूबे और चंद्र प्रकाश को किया सम्मानित
बस्ती। डीएम रवीश लेखपाल वेद प्रकाश दूबे, तहसील बस्ती सदर द्वारा जनपद में एक दिवस में सर्वाधिक गॉटा (721) का ई-क्राप सर्वे करने एवं अपने क्षेत्र के समस्त गाटो का सर्वे एक सप्ताह में समाप्त किये जाने हेतु तथा लेखपाल चन्द्र प्रकाश, तहसील बस्ती सदर द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु प्रशस्ति-पत्र कलेक्टेªट कार्यालय में दिया। डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री/ई-क्रॉप सर्वे कार्य शीघ्र समाप्त किये जाने हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायत विभाग को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, तहसीलदार विनय प्रभाकर, अधिकारी भूलेख कुमार चौधरी, लेखपाल सम्बद्ध भूलेख शंकर उपस्थित रहें। डीएम के हाथों सम्मानित होने वाले लेखपालों को देखकर अन्य ने भी उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया है। राजस्व विभाग में जहां पर अनेक लेखपाल विभाग की बदनामी करवा रहे हैं, वहीं पर यह दोनों ने यह दिखा दिया कि अगर कोई लेखपाल अच्छा कर सकता है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता। लेखपालों को सम्मानित करने का जो प्रयास डीएम कर रहे हैं, उसे सरायनीय कदम माना जा रहा है।

Comments