‘भोलू सिंह’ के पत्र को ‘योगीजी’ ने लिया ‘संज्ञान’
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 January, 2026 19:13
- 82
‘भोलू सिंह’ के पत्र को ‘योगीजी’ ने लिया ‘संज्ञान’
बस्ती। सिपाही भर्ती-2026 को लेकर भाजपा नेता भोलू सिंह के पत्र को योगीजी ने संज्ञान में लेते हुए एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें कहा गया है, कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के तहत अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। इसके तहत पांच जनवरी 26 के द्वारा आरक्षी पुरुष/महिला, आरक्षी पीएसी/सशक्त्र पुलिस पुरुष, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल पुरुष, महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस पुरुष, जेल वार्डर पुरुष एवं जेल वार्डर महिला के कुल 32679 रिक्त पदों को भरने के लिए कार्मिक अनुभाग-2 उ.प्र. लोक सेवा भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण के तहत निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गो के लिए अपवाद स्वरुप एक बार के लिए तीन वर्ष की शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया। इसी शिथिलीकरण की मांग सुरक्षा सिपाही भर्ती-2026 में जहां आरक्षित वर्ग की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है उस सापेक्ष सामान्य वर्ग को 18 से 22 वर्ष आयु सीमा ( आरक्षण नियमावली के तहत् ) निर्धारित है परन्तु सिपाही भर्ती अंतर्गत आने वाले कुछ पदों पर भर्ती कोरोना व अन्य कारणों से पिछले कई साल से लंबित है, जिसके मद्देनजर सामान्य वर्ग को भी आयु सीमा में रियायत मिलनी चाहिए।

Comments