60 ‘प्रधानों’ के ‘फर्जी’ सूची की ‘पोल’ खोलेेगें ‘एसडीएम’
- Posted By: Tejyug News LIVE
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 9 January, 2026 19:29
- 65
60 ‘प्रधानों’ के ‘फर्जी’ सूची की ‘पोल’ खोलेेगें ‘एसडीएम’
बस्ती। अगर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने डीएम का साथ दिया तो पहली बार साढ़े छह लाख से अधिक फर्जी मतदाता वोट नहीं कर पाएगें। डीएम ने सभी से स्पष्ट की दिया है, कि बीएलओ की ओर बनाई गई, पर काफी षिकायतें आ रही है, और यह शिकायतें फर्जी मतदाताओं की सूची के साथ दी जा रही है। जिले के लगभग 60 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जहां पर फर्जी मतदाता सूची बनाने की शिकायत एक बार नहीं बल्कि तीन चार बार की गई। मैडम, डीएम का कहना है, जब शिकायतकर्त्ता सूची के साथ शिकायत कर रहा है, तो क्यों नहीं उनके नाम काटे गए? आप लोगों को जानकर हैरानी होगी, कि 1226 ग्राम पंचायतों में छह लाख 52 हजार से अधिक डुप्लीकेट/फर्जी मतदाता सामने आए। एक औनर हैरान करने वाली बात हैं, एसआईआर में 16 लाख वोट पाए गए, लेकिन पंचायत में वोटरों की संख्या बढ़कर 19.50 लाख से अधिक हो गई। आयोग इसी असमानता को दूर करने के लिए बार-बार पंचायत की सूची के प्रकाशन के तिथि बढ़ती जा रही है। आयोग का मानना है, कि दोनों के मतदाता सूची में अंतर नहीं होना चाहिए, इसी लिए अब जो पंचायत में नाम बढ़ाए जाने के फार्म-दो दिए, जा रहे हैं, उसमें विधानसभा के मतदाता सूची को भी अंकित करने को कहा गया, कहने का मतलब अब उन्हीं लोगों का नाम बढ़ेगा, जिनका नाम एसआईआर की सूची में नहीं है। जाहिर सी बात हैं, कि बहुत कम लोग होगें, जिनका नाम एसआईआर में नहीं होगा। डीएम को जो अधिकतर जो शिकायतें मिल रही है, उनमें यह कहा जा रहा है, कि बीएलओ, प्रधान की इच्छानुसार मतदाता सूची बना रहे है। इसे लेकर मैडम ने सभी एसडीएम से कह दिया है, कि हम्हें हाल में ़20 फरवरी तक त्रुटिरहित मतदाता सूची चाहिए। सभी एसडीएम से कहा कि आप तहसीलदार और नायक तहसीलदार के साथ गांव में जाइए, और वहां पर मतदाताओं की खुली चौपाल लगाइए, और एक-एक फर्जी नामों तो मौके पर ही काटिए। इस कार्रवाई से साढ़े छह लाख फर्जी मतदाता के बाहर होने की संभावना। यह प्रशसान, खासतौर पर डीएम की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। सबसे अधिक फर्जी वोट गौर में 61304, बस्ती सदर में 60574, सल्टौवा में 59350, हर्रैया में 48121, सांउघाट में 46613, बहादुरपुर में 45856, रामनगर में 44598, कुदरहा में 43124, बनकटी में 42888, रुधौली में 37629 और सबसे कम दुबौलिया में 34890 है। जिस दिन फर्जी मतदाता सूची नामक गंदगी को प्रषासन साफ करने में सफल रहा, उस दिन जिले और डीएम की जयजयकार होगी। फिर कहीं भी विवाद नहीं होगा। इसी बहाने प्रषासन के सामने बीएलओ की भी पोल खुलेगी और कार्रवाई भी हो सकती है। फर्जी वोट के सहारे जिस तरह प्रधानी जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया, उसे बीएलओ को वापस भी करना पड़ सकता है। बार-बार सवाल उठ रहा है, कि एक लाख 90 हजार से अधिक मतदाताओं में से कैसे साढ़े छह लाख से अधिक मतदाता बन गए। इसी सवाल का हल तलाषने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम को 60 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने को कहा है।

Comments