Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

उद्योग व्यापार मंडल ने आकांक्षा अग्रवाल को सीए बनने पर किया सम्मानित*

उद्योग व्यापार मंडल ने आकांक्षा अग्रवाल को सीए बनने पर किया सम्मानित*


बुलंदशहर : उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज मंडी फतेहगंज स्थित  निवास स्थान पर आकांक्षा अग्रवाल को चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने पर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष  राजेंद्र अग्रवाल और नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आकांक्षा, नगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल की सुपुत्री हैं।

आकांक्षा अग्रवाल शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने रेनेसा स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और स्कूल में टॉप किया। इंटर के बाद, उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सीए फाउंडेशन कोर्स क्लियर किया और चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई शुरू की। सीए की पढ़ाई के साथ-साथ, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री भी हासिल की। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से, आकांक्षा ने सीए के सभी ग्रुप्स को पहले ही प्रयास में क्लियर किया और आज उन्होंने सीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट का दर्जा प्राप्त कर लिया है।

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है

सम्मान समारोह में अनिल कुमार, अमित बंसल, विजय गुप्ता, दुष्यंत मांगलिक, सजल, अशोक गिरी, आदि लोग मौजूद रहे

You can share this post!

20 लाख रुपए की लागत से हुए विशेष मरम्मत कार्य का विधायक ने लोकार्पण किया*

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक मंडल पर आयोजित की गई गोष्ठी*

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments