योगीजी’ देखिए, ‘बस्ती’ में ‘चौथे स्तंभ’ पर फिर हुआ ‘हमला’!
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 18 December, 2025 04:14
- 107
‘योगीजी’ देखिए, ‘बस्ती’ में ‘चौथे स्तंभ’ पर फिर हुआ ‘हमला’!
बनकटी, रुधौली, बस्ती। जिले में सत्ता और सच्चाई की टकराहट अब खुलकर सामने आ गई है। रुधौली के पत्रकार अनूप कुमार जायसवाल करते हैं, कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सोहन सिंह के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कराए जाने से जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। इस कार्रवाई को निष्पक्ष पत्रकारिता को डराने और दबाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में प्रकाशित एक खबर के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने पत्रकार के विरुद्ध तहरीर दी, जिसमें राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। पत्रकार संगठनों का कहना है कि सवाल उठाना अपराध नहीं होता। सच्चाई उजागर करना ही पत्रकार का धर्म है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन पत्रकारों ने कभी जिला पंचायत सदस्य रहे संजय चौधरी को अध्यक्ष पद तक पहुंचाने में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई, आज उन्हीं पत्रकारों का उत्पीड़न और हनन हो रहा है। डराने का प्रयास किया जा रहा है। कहा जा रहा है, जिस भी व्यक्ति ने संजय चौधरी को मुकदमा दर्ज कराने का सुझाव दिया होगा, वह संजय चौधरी और पंकज चौधरी दोनों का अशुभ चिंतक होगा। यह स्थिति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार मानी जा रहा है। पत्रकारों का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बस्ती के पत्रकारों को ही बार-बार ऐसे हालात से गुजरना पड़ रहा है। जहां सत्ता में बैठे लोग सवालों से असहज होकर मुकदमे का सहारा ले रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि अपने दाग छुपाने और सच्चाई से ध्यान भटकाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। कभी सहयोगी रहे पत्रकारों पर ही आज कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। इससे कई सवाल खड़े हो रहें है। यह चौथे स्तंभ पर हमला वही लोग कर रहे हैं, जो खुद भ्रष्टाचार में डूबे रहते है। पुलिस भी ऐसे लोगों का मुकदमा बिना छानबीन और सच्चाई जाने लिख दे रही है, लगता है, कि इस मामले में पुलिस पर भी दबाव रहा होगा, वरना पुलिस एक आदमी का मुकदमा लिखने के लिए महीनों दौड़ाती हैं, फिर भी दर्ज नहीं करती और यहां पर तो एक दो दिन में पुलिस ने निपटा दिया। ंयोगीजी चिल्लाते रहते हैं, और आदेश पर आदेश करते हैं, कि पत्रकारों का उत्पीड़न न किया जाए, लेकिन पुलिस मानने और सुनने को तैयार नही। बनकटी के एवं जिला गोै सेवा प्रमुख राष्टीय स्वंय सेवक संघ राजेश शुक्ल करते हैं, कि जो नेता खुले मंच पर रंगरलियां मनाकर पूरे पार्टी को बदनाम कर दिया, वह आज इज्जत बचाने की बात करते हुए फर्जी मुकदमा पंजीकृत करवा रहें है। मुकदमा दर्ज होने की सूचना के बाद बस्ती जिले के पत्रकारों में एक तरह से उबाल है। पत्रकार संगठनों की ओर से चेतावनी दी है कि यदि मुकदमों के जरिए अभिव्यक्ति दबाने की परंपरा नहीं रोकी गई, तो वे सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करेंगे।

Comments