विजय शंकर जी की स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन जन कल्याण हेतु किया जाएगा।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 27 December, 2025 20:12
- 82
विजय शंकर जी की स्मृति में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन जन कल्याण हेतु किया जाएगा।
बहादुरगढ़/हापुड़
स्वामी विवेकानंद विचार मंच के तत्वाधान में आगामी 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को वरदान सेवा संस्थान के मंत्री रहे पूर्व प्रचारक विजय शंकर जी की स्मृति में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाएगा।
नेत्र चिकित्सा शिविर के निमित्त तैयारी बैठक में संस्था के महामंत्री भारत भूषण गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ शिविर हेतु विस्तृत योजना रचना की उन्होंने कहा कि विजय शंकर जी ने आजीवन प्रचारक वृत्ति का पालन करते हुए सदैव समाज सेवा को ही सर्वोपरि माना था उनके द्वारा वरदान सेवा संस्थान को नए आयाम प्रदान किए गए उनकी पुण्य स्मृति में इस निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है वरदान सेवा संस्थान के माध्यम से पिछले 30 वर्षों से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन करके लाखों लोगों के नेत्र परीक्षण करते हुए उन्हें रोशनी प्रदान की गई।
संस्थान के ट्रस्टी मूलचंद आर्य जी विस्तार से अवगत कराते हुए बताया कि प्रातः कालीन 9:00 बजे से 12:00 तक आंखों का परीक्षण किया जाएगा यथायोग्य मरीजों को निशुल्क दवाई वितरण करते हुए मोतियाबिंद के मरीज का चयन करके उन्हें एंबुलेंस के द्वारा वरदान नेत्र चिकित्सा अस्पताल गाजियाबाद के लिए ले जाएंगे जहां उनके रहने खाने-पीने की भी उचित व्यवस्था संस्थान के द्वारा की जाएगी तत्पश्चात अगले दिन ऑपरेशन के पश्चात उन्हें वापस यहीं पर पहुंचा दिया जाएगा इसके चार दिन पश्चात डॉक्टर की एक टीम ऑपरेशन किए गए सभी मरीजों का आकार परीक्षण करेगी।
शिशु मंदिर के कार्यकारिणी सदस्य सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने कैंप के प्रचार प्रसार के लिए सभी लोगों तक पहुंचाने की बात कही जिससे जरूरतमंद मरीज इस कैंप का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठा सकें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा वरिष्ठ आचार्य हरि गिरि जी बहन सिमरन बहन नीरज बहन नीतू ताप्ती भूषण एवं विनोद कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments