उत्तर भारत में पड़ रही भीषण शीतलहर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 29 December, 2025 09:22
- 30
गोरखपुर
उत्तर भारत में पड़ रही भीषण शीतलहर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
पूरे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण शीतलहर के बीच उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों को रैन बसेरे स्थापित करने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।
वी ओ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महानगर में धर्मशाला के पास बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और वहां ठहरे जरूरतमंदों के बीच कंबल और खाने के पैकेट वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं...........मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने जिला प्रशासन को सतर्क रहते हुए गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस पहल से शीतलहर के बीच लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Comments