‘सरकार’ और ‘अधिकारियों’ के बीच ‘समन्यव’ रहना ‘चाहिए’ यशकांत सिंह
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 2 January, 2026 20:46
- 61
‘सरकार’ और ‘अधिकारियों’ के बीच ‘समन्यव’ रहना ‘चाहिए’ यशकांत सिंह
बस्ती। जिलाधिकारी कार्यालय बस्ती में भारतीय जनता पार्टी बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम कृतिका ज्योत्सना से शिष्टाचार भेंट कर जिले से जुड़े विभिन्न समसामयिक, जनहित एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके त्वरित, प्रभावी एवं ठोस निस्तारण हेतु आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर एवं जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेष रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जानबूझकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर शहर और जिले का अमन-चैन बिगाड़ने वाले असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई, जिससे समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। रामनगर ब्लाक के प्रमुख एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह ने कहा कि सरकार और अधिकारियों के बीच समन्यव रहना चाहिए, अगर कहीं सरकार की छवि खराब करने का मामला आता है, तो यह हम सभी और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है, सरकार के प्रति कोई गलत संदेष समाज में न जाए। प्रेमसागर त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। वहीं भाजपा बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रशासन के साथ संवाद और समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

Comments