सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोरी की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 25 July, 2025 02:46
- 290
हापुड़ न्यूज़
सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोरी की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
हापुड़ में सांप ने ली किशोरी की जान:मां के साथ सो रही बेटी को डसा, कीट का काटना समझ नहीं कराया इलाज
हापुड़ के कोटा हरनाथपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। एक किशोरी को सांप ने डस लिया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक देर रात 15 वर्षीय किशोरी रूबी को सांप ने डस लिया।वह अपनी मां संगीता के साथ बेड पर सो रही थी। परिजनों ने शुरुआत में इसे कीट या चूहे का काटना समझ लिया। इस कारण समय पर इलाज नहीं हो सका। सुबह जब रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ी और कमरे में सांप दिखा, तब परिवार को स्थिति की गंभीरता का पता चला।परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रूबी पदम सिंह की सबसे बड़ी संतान थी। उसके दो भाई विक्रांत और अनिकेत तथा एक बहन शैली हैं।महज 15 दिन पहले 8 जुलाई को उसका जन्मदिन मनाया गया था। रूबी की अचानक मौत से उसकी मां संगीता सदमे में हैं। भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मनजीत सिंह की रिपोर्ट

Comments