समूचा विश्व प्रकृति के अधीन, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मड़रा रहाःडा. वीके वर्मा
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 6 June, 2025 04:24
- 379
समूचा विश्व प्रकृति के अधीन, ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मड़रा रहाःडा. वीके वर्मा
-गंगा दशहरा, पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, कवियों ने दिया पर्यावरण रक्षा का संदेशब
स्ती। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टेªट परिसर में महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में संगोष्ठी, काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बी.एन. शुक्ल ने किया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्म दिन पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि समूचा विश्व प्रकृति के अधीन है। आज ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मड़रा रहा है, ऐसे में हरियाली और जल, जंगल, जमीन को हरा भरा रखकर ही हम सुखद जीवन की कल्पना कर सकते हैं। महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि गंगा दशहरा का पर्यावरण से सीधा सम्बन्ध है। आज जल प्रदूषण बड़ा खतरा है। हमें अपनी नदियों की पवित्रता को बनाये रखने होगा। वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने पौध लगाने पर जोर दिया। पं. चन्द्रबली मिश्र, बी.के. मिश्र, पं. सदानन्द शर्मा, डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’, दीपक सिंह प्रेमी, शाद अहमद शाद, पेशकार मिश्र, सामईन फारूकी आदि ने पौध रोपण पर जोर दिया। कवियों ने पर्यावरण पर केन्द्रित रचनायें सुनाई। मुख्य रूप से दीनानाथ यादव, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, अनूप कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद बरनवाल, लालता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Comments