सच्चाई व आत्मसम्मान के लिए खड़े होना सबसे बड़ा धर्म: ब्रजेश पाठक

सच्चाई व आत्मसम्मान के लिए खड़े होना सबसे बड़ा धर्म: ब्रजेश पाठक

सच्चाई व आत्मसम्मान के लिए खड़े होना सबसे बड़ा धर्म: ब्रजेश पाठक

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीर बाल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित 

लखनऊ। 

सच्चाई और आत्मसम्मान के लिए खड़े होना सबसे बड़ा धर्म है। अपनी संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

वह शनिवार को कृष्णानगर में वीर बाल दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वीर बाल दिवस हर साल मनाया जाता है। जो सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को समर्पित है। इन दोनों ने मुगल शासक औरंगजेब के दबाव में अपने धर्म को छोड़ने से इनकार कर दिया था। हंसते-हंसते शहादत को चुना था। हमारी सरकार उनकी वीरगाथा को बिन्दुवार जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ताकि सनातन संस्कृति की रक्षा करने वाले साहिबजादों और गुरु गोबिंद सिंह के चरित्र को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने सनातन संस्कृति की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह दिन बच्चों और युवाओं को साहस, धर्म, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। यह हमें सिखाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने इतिहास की सच्चाई से देश व प्रदेश की जनता को वाकिफ नहीं होने दिया। हम लोग उसे जन जन तक पहुंचाएंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *