सबका साथ सबका विकास भाजपा में ही संभवःअनिल दूबे
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 17 June, 2025 03:44
- 422
सबका साथ सबका विकास भाजपा में ही संभवःअनिल दूबे
-बनकटी सभागार कक्ष में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन
बस्ती। बनकटी ब्लाक सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष बनकटी अंकित पाण्डेय के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अरविंद पाल, प्रमुख अभिषेक कुमार, भाजपा नेता रघुनाथ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कुदरहा के लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा में ही संभव है। बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह और अभिषेक कुमार, हमीर पाल गुड्डू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रवि चंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अश्वनी उपाध्याय, जनार्दन शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र तिवारी, मुरलीधर शुक्ल, रमेश अग्रहरि, दीपक, सुबाष, सजीवन, अनीता, शालनी, कुसुम, शकीना, सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रही।

Comments