संभल में जामा मस्जिद के पास बन रही नई पुलिस चौकी को लेकर विवाद बढ़ता
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 2 January, 2025 01:25
- 267
संभल में जामा मस्जिद के पास बन रही नई पुलिस चौकी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इसके निर्माण को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा, "संभल की जामा मस्जिद के पास जो पुलिस चौकी बनाई जा रही है, वह वक्फ की जमीन पर है, जैसा कि रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके अलावा, प्राचीन स्मारक अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी संभल में इस माहौल को बनाने के जिम्मेदार हैं।"

Comments