रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात साढ़े 11 बजे आखिरी सांस ली.
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 11 October, 2024 05:46
- 304
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात साढ़े 11 बजे आखिरी सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का इलाज चल रहा था. आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नरीमन प्लाइंट के NCPA लॉन में रखा जाएगा. रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज मुंबई में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है. साथ ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला भी महाराष्ट्र सरकार ने लिया है.

Comments