ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 7 March, 2024 06:11
- 427
मथुरा
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट
अश्फाक चौधरी
पत्रकारों को होली मिलन समारोह 10 को
मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब द्वारा ब्रज क्षेत्र के सम्मानित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट से जुड़े सभी पत्रकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन 10 मार्च रविवार को आयोजित किया जा रहा है।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन 10 मार्च रविवार को डेम्पियर नगर स्थित हीरा क्रिस्टल होटल में प्रातः 10 से 12ः00 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के स्वरूपों के मध्य मनभावन फूलों की होली की प्रस्तुति होगी। होली महोत्सव की तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है जिसमें ब्रज क्षेत्र से सभी पत्रकारों के अलावा जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया है। होटल में ही सबके लिए सहभोज की व्यवस्था रहेगी। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री उपमन्यु ने सभी से 10 मार्च को रविवार के दिन प्रात 10ः00 बजे समय से पहुंचने का आह्वान किया है।

Comments