नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा के साथ सभासदों ने भी लगाया झाडू
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 5 June, 2025 04:14
- 158
नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा के साथ सभासदों ने भी लगाया झाडू
-कुंआनों तट पर भव्य आरती, पूजन का आयोजन पांच को-नगर पालिका अध्यक्ष ने गंगा दशहरा के लिये चलाया स्वच्छता अभियानबस्ती। पांच जून को अमहट घाट पर गंगा दशहरा पूरी भव्यता से मनाया जायेगा और कुंआनो आरती, पूजन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वमा, सभासदों और नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियांें के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। झाडू लगाया।नेहा वर्मा ने कहा कि यह संयोग है कि 5 जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन भी है। गंगा दशहरा पर भव्य कुंआनो आरती, पूजन होगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि कुंआनों केवल नदी नहीं आस्था की प्रतीक है। गंगा दशहरा पर कुंआनों तट पर आरती, पूजन एक बड़ा अवसर है। कार्यक्रम में नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के साथ ही बड़ी संख्या में आस्थावान हिस्सा लंेगे। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि गंगा दशहरा के मौके पर कुंआनो तट पर आरती, पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है और विभागीय कर्मचारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। स्वच्छता अभियान में सभासदों ने अपना योगदान दिया।

Comments