कठिन संघर्ष के बाद आखिर भाजपा के विधायकों को LG हाउस ले जाया जा सका.
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 6 October, 2024 02:29
- 356
दिल्ली से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज एक बीजेपी विधायक का पैर पकड़ते हुए दिख रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर ये तस्वीर पोस्ट की है और इसके बारे में बताया है. AAP ने कहा, 'बस मार्शलों की बहाली के लिए आम आदमी पार्टी किसी भी हद तक जाएगी. बस मार्शलों की बहाली के लिए जब भाजपा के विधायक LG हाउस जानें से बचकर भाग रहे थे तो मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके पैर पकड़ लिए. कठिन संघर्ष के बाद आखिर भाजपा के विधायकों को LG हाउस ले जाया जा सका.'

Comments