गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में बृजघाट टोल हटाने को लेकर अनिश्चितता कालीन धरना।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 22 December, 2025 20:49
- 201
गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में बृजघाट टोल हटाने को लेकर अनिश्चितता कालीन धरना।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में बृजघाट टोल हटाने को लेकर एवं बाईपास सियाना चौराहे पर निकलना वह तीगरी पर पुल बनाने हेतु विभिन्न संगठनों ने अनिश्चितता कालीन धरने में पहुंचकर समर्थन दिया जिसमें समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा जनहित में की जा रही मांग को सही ठहराया गया सनातन धर्म रक्षा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज जी ने कहा कि बृजघाट टोल प्लाजा बहुत अधिक समय से स्थापित हुआ है यह हटना चाहिए जनता पर अत्यधिक भार नहीं पढ़ना चाहिए विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी ने कहा कि यदि नया बाईपास बनाकर नया पुल गंगा जी पर बनाया जाता है एवं उसकी टोल वसूली के लिए टोल की समय सीमा बढ़ाई जाती है तो यह बर्दाश्त नहीं होगा हमें भारतीय किसान यूनियन टिकेत जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने धरना स्थल पर पहुंचकर संघर्ष में आरपार की लड़ाई में साथ देने की घोषणा की एवं कहा कि अवैध टोल को जनता के हित में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बड़े इस्त र पर आवाज उठाई जाएगी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बाईपास सियाना चौराहे पर निकाले जाने से ही जाम की समाप्ति हो सकती है अन्यथा जाम समाप्त नहीं होगा बाईपास को सियाना चौराहे पर निकल जाना जनहित में होगा अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी ने कहा जिलाधिकारी हापुर अपने समकक्ष संबंधित टोल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बुलाकर समाधान का निवारण करे कितना टोल दे चुके कितना बाकी रह गया किस बात के लिए वसूली की जा रही है आलम आरा समिति के अध्यक्ष मजीद चौधरी ने कहा कि जनहित में समस्त क्षेत्र एक रहेगा टोल के पास से बाईपास निकाले जाने से किसी भी प्रकार का जाम नहीं खत्म होगा जिला अधिकारी जी हापुर अपने समकक्ष संबंधित जिम्मेदारों को बुलाकर जनहित में जनता को संतुष्टीकरण करवाये इस मौके पर सनातन धर्म रक्षा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज जी विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा जो आलम आरा सेवा समिति के अध्यक्ष मजीद चौधरी समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव उमेश लोधी अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी एडवोकेट दीपक कुमार बबलू कुमार सहगल बबली शर्मा राजवीर शर्मा शास्त्री जी जय सिंह राणा धर्मपाल शर्मा एडवोकेट प्रशांत एडवोकेट कपिल लोधी एडवोकेट ललित कुमार वर्मा आकाश अशोक चौधरी रिटायर रेंजर पवन एडवोकेट रामेश्वरम त्यागी इत्यादि रहे

Comments