डिबाई पुलिस ने चुनावों से पहले लगभग 20 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 30 March, 2024 01:27
- 510
बुलंदशहर
डिबाई पुलिस ने चुनावों से पहले लगभग 20 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर. विकास त्यागी
बुलंदशहर .. डिबाई क्षेत्र के अनूपशहर तिराहे के नजदीक 20 लाख रुपए की अग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा चुनावों के नजदीक आते आते शराब माफिया भी सक्रिय हो गए है। डिबाई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक टाटा कैन्टर गाड़ी जिसमें अबैध शराब तस्करी को लाई जा रही है
पुलिस ने देरी न करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए डिबाई क्षेत्र के अनूपशहर तिराहे पर जाल बिछाकर टाटा कैन्टर गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली तो गाड़ी के अन्दर बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटी गोवा मार्का जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।पकड़ा गया आरोपी शाकिर निवासी गांव खरदौनी थाना इंचौली जिला मेरठ का बताया जा है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए चालान किया है।

Comments