चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 16 April, 2024 05:05
- 449
अयोध्या
चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका
कांग्रेस जिला महासचिव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की जॉइन
अयोध्या
केन्द्रीय चुनाव कार्यालय 54-लोकसभा फैजाबाद पर कांग्रेस जिला महासचिव विजय पाण्डेय के साथ बड़ी संख्या में मिल्कीपुर विधानसभा के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याण कारी योजनाओं, राष्ट्रहित की नीतियों तथा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में सम्मिलित हुए।
इस दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में जिला सचिव कांग्रेस रामबली रावत, पूर्व बी डी सी गण शिव कुमार मिश्रा व जगन्नाथ पाठक, पूर्व प्रधान अमित रावत, न्याय पंचायत सदस्यगण संदीप मिश्रा, अजय अवस्थी व रामनाथ, सम्मानितजन कप्तान तिवारी, राजकुमार दुबे, शुभम रावत, जगन्नाथ सिंह, डॉ जयप्रकाश गुप्त, जयेश पांडे, उत्तम चंद श्रीवास्तव, मुरारी लाल कोरी सहित सैंकड़ों की संख्या में मिल्कीपुर विधानसभा के प्रभावी जनों ने भाजपा का झंडा थामा।

Comments