भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 16 April, 2024 04:59
- 394
अयोध्या
भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा का देवरीया जाते समय युवा जिला अध्यक्ष अनुप पांडे नकुल की अध्यक्षता में तहसीनपुर टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया। लोक सभा चुनाव पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने कहा किसानों के हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के बिजली बिल को माफ किया है। किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन है हमारे संगठन का राजनीति से दूर दूर तक नाता नही है। जो पार्टी किसानों के हित में काम करेगी उस पार्टी को किसान वोट करेगा। इस मौके प्रदेश सचिव फरीद अहमद, जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, नंदन पांडे, श्रीनाथ वर्मा, नरेंद्र विश्कर्मा, राजू निषाद, जवाहरलाल तिवारी,अजुमा खान, आसमा बेगम, दादा काशीराम, मुर्तजा अली, दाता साईं लालमति, सहित सैकड़ो किसान रहे मौजूद।

Comments