अयोध्या में अराजक तत्वों की गुंडई प्रसाशन मौन रहा
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 16 January, 2024 18:45
- 230
आज कांग्रेस महासचिव/ प्रभारी श्री अविनाश पाण्डेय जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ रघुनन्दन श्री राम लला का दर्शन करने के लिए कांग्रेसजन अयोध्या पहुंचे हैं। कांग्रेसजन शांतिपूर्वक पवित्र श्री अयोध्या जी के विभिन्न मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं। परंतु, यह बात कुछ विशेष विचार वाले अराजकों के गले नहीं उतरी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का झंडा लहरा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी से पार्टी का झंडा छीनकर फाड़ दिया, उसे पैरों से कुचला। और जब इससे भी जी न भरा तो वृद्ध श्री तिवारी जी के साथ मार-पीट भी की। यह क्या है? क्या राम पर किसी पार्टी या विचार विशेष द्वारा एकाधिकार कर लिया गया है? क्या इस देश में अब कोई कहीं अपनी पार्टी का झंडा भी नहीं लहरा सकता?
इस दुर्व्यवहार पर शासन को तत्काल कार्रवाई करनी ही होगी।
धर्म को राजनीति का धंधा बनाकर समाज में वैमस्यता के बीज बोने वालों को चुप्पी तोड़नी ही होगी।
राम किसी एक के नहीं हैं। सबके हैं। सबके हैं राम।

Comments