आरोपी संजय राय का दावा है कि उसे फंसाया जा रहा है
- Posted By: Tejyug News LIVE
- ताज़ा खबर
- Updated: 25 August, 2024 16:28
- 298
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के आरोपी संजय रॉय का आज फिर से पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाएगा. सीबीआई अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. कोलकाता पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है, मगर आरोपी का दावा है कि उसे फंसाया जा रहा है. इधर, पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के बीच बात नहीं बन पाई है और हड़ताल जारी रहने वाली है.

Comments