Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

शिक्षक जीवन के विभिन्न पहलुओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शक भी होतेःमहेश

शिक्षक जीवन के विभिन्न पहलुओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शक भी होतेःमहेश

-चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बनकटी में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकोन्यन गोष्ठी में विमर्श


बस्ती। शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षकोन्यन गोष्ठी का आयोजन चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बनकटी के सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अध्यक्षता में हुआ। शिक्षक सम्मान समारोह के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गौड़ की अगुवाई में गत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए बनकटी ब्लाक के तीन परिषदीय शिक्षक लाल जी पाठक, अजीज अहमद, गिरीश पाण्डेय को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, छड़ी आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे समाज निर्माण में शिक्षकों का सर्वश्रेष्ठ योगदान है। कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम को पढ़ाने तक सीमित नहीं है। वे जीवन के विभिन्न पहलुओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शक भी होते हैं। एक अच्छा शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे बच्चों को सोचने की स्वतंत्रता, आत्म-समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना सिखाते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ल, शिक्षाविद प्रसून शुक्ल, अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, बीईओ अरुण कुमार यादव, बालकृष्ण ओझा, दुर्गेश यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सराहना और प्रोत्साहित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा के स्तर को भी ऊंचा उठाने में सहायक होते हैं। उनका सम्मान और आदर करना हर एक नागरिक का कर्तव्य है, क्योंकि शिक्षक हमारे समाज के असली निर्माता होते हैं। कार्य मुक्त हुए एआरपी अजय पाल, वंश राज गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, दीपक पाण्डेय, राकेश मिश्र राही को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ अनिल मौर्य, डॉ नीलम मौर्य, आलम चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, अंकित पाण्डेय पवन, सुधीर तिवारी, रवीश कुमार मिश्र, विवेक कान्त पाण्डेय, उमाकांत शुक्ल, सनद पटेल, प्रताप नारायण, राजेश गिरी, संतोष मिश्र, मो. असलम, मक्खन लाल, वीरेन्द्र शुक्ल, सतीश यादव, शारदा प्रसाद चतुर्वेदी, विष्णु दत्त शुक्ल, हरिश्चंद्र चौधरी, शेषमणि पटेल, अशोक मौर्य, शांति देवी, सोनू पाल, गुरु चरण चौधरी, प्रभावती चौधरी, हरिकेश प्रजापति, राजकेश चौहान, हृदय विकास पाण्डेय, दिनेश त्रिपाठी, कृष्णकांत तिवारी, राजकुमार शुक्ल, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रदीप मिश्र, सुभाष गुप्ता, भोले प्रसाद, डॉ कृष्ण कुमार यादव, विवेक त्रिपाठी, आदित्यनाथ पाण्डेय, महेंद्र पटेल, हेमंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी मौजूद रहे।

You can share this post!

अरविंद सिंह और कुलदीप सिंह, जेल जाने को तैयार रहिए, पुलिस आ रही!

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में हुआ रामचरितमानस सुंदरकांड

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments