वीर बाल दिवस हम सबके लिए प्रेरणा का दिवस है- हरी गिरी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 27 December, 2025 20:16
- 103
वीर बाल दिवस हम सबके लिए प्रेरणा का दिवस है- हरी गिरी
बहादुरगढ़/हापुड़
महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वंदना सभा में आज वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया वीर बाल दिवस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आचार्य हरि गिरि ने कहा कि यह सप्ताह बलिदानी परंपरा को स्मरण करते हुए इस परंपरा को आगे बढ़ने का है किस प्रकार से गुरु पुत्रों ने इस राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को सहर्ष न्योछावर कर दिया था।
गुरु पुत्र जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह ने विदेशी आक्रांताओं के आगे ने झुकते हुए अपने धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए दीवार में चुना जाना स्वीकार किया परंतु उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के आगे हार नहीं मानी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा की बाद ही शर्म का विषय है कि आज जिन आक्रांताओं ने हमारे गुरु पुत्रों का नरसंहार किया आज उन्हीं की स्मृति में कुछ तथा कथित लोग एक स्थल बनकर इस देश की शांति को भंग करने में लगे हुए हैं आज हम सभी बच्चों को उन वीर बच्चों से प्रेरणा लेते हुए सद कर्म की शिक्षा लेनी चाहिए।

Comments