उत्तर प्रदेश में अब अगर किसी वाहन का चालान बार-बार कटता है
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 3 January, 2025 02:22
- 542
उत्तर प्रदेश में अब अगर किसी वाहन का चालान बार-बार कटता है, तो वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यह सख्त आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। यह कदम प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Comments