सुविधा’ शुल्क दीजिए ‘ट्रांसफार्मर’ ले ‘जाइए’

सुविधा’ शुल्क दीजिए ‘ट्रांसफार्मर’ ले ‘जाइए’

सुविधा’ शुल्क दीजिए ‘ट्रांसफार्मर’ ले ‘जाइए’

बस्ती। विद्युत विभाग रुधौली की कार्यप्रणाली पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अवैध रूप से ट्रांसफार्मर लगाए जाने के प्रकरण में अब नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका और गहरा गई है। आपको बताते चलें कि रुधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरी में आईटीआई स्कूल को जाने वाले रास्ते पर सूत्रों के अनुसार व्यक्ति विशेष को निजी व आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सुविधा शुल्क लेकर 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। मामला जब मीडिया की सुर्खियों में आया तो विभाग में हड़कंप मच गया और रातों-रात लाइनमैन को भेजकर ट्रांसफार्मर हटवा दिया गया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

 नियमानुसार किसी भी स्थान पर विद्युत पोल या ट्रांसफार्मर लगाने से पहले तकनीकी सर्वे, एस्टीमेट स्वीकृति और उच्चाधिकारियों की अनुमति आवश्यक होती है, लेकिन इन मामलों में नियमों को ताक पर रखे जाने के आरोप लग रहे हैं। बार-बार शिकायत, लेकिन कार्रवाई नदारद, उल्लेखनीय है कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी अवैध ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर शिकायत की गई थी, लगातार सामने आ रहे मामलों से स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि इस बार भी जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रही तो यह विभागीय भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देने जैसा होगा। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उच्चाधिकारी इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *