प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन, महाकुंभ, आज से आरंभ हो रहा है।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 14 January, 2025 00:32
- 605
प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन, महाकुंभ, आज से आरंभ हो रहा है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर पहले प्रमुख स्नान के साथ इस आस्था के महोत्सव की शुरुआत होगी। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आयोजित इस दिव्य आयोजन में अगले 45 दिनों तक अध्यात्म, भक्ति और संस्कृति के विविध रंग नजर आएंगे। महाकुंभ के पहले स्नान के लिए श्रद्धालुओं का संगम तट पर आना शुरू हो गया है। आस्था की डुबकी लगाने और पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Comments