मैडम, ‘मौत’ के सौदागर ‘सीएमओ’ को बिदा ‘करवाइए’!
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 13 January, 2026 19:59
- 61
मैडम, ‘मौत’ के सौदागर ‘सीएमओ’ को बिदा ‘करवाइए’!
बस्ती। कप्तानगंज सीएचसी के एमओआईसी डा. अनूप चौधरी के बच्चे के मौत का सौदा करने वाले सीएमओ और उनके लूटेरे गैंग के लोगों ने भले ही साथ न दिया, सरकारी डाक्टरों का संगठन पीएमएस ने भी भले ही एमओआईसी को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन उमेश गोस्वामी नामक एक कामन मैन ने डाक्टर अनूप चौधरी को न्याय दिलाने और पीएमसी के संचालक के विरुद्व एफआईआर दर्ज करवाने का बीड़ा उड़ाया। भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर आवाज उठाने वाला यह व्यक्ति 13 जनवरी 25 को डीएम से मिला और उनसे कहा कि मैडम, अगर आप चाहती है, कि प्राइवेट अस्पतालों में संचालकों की लापरवाही से होने वाले मरीजों और बच्चों की मौत रुके तो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो तो सबसे पहले सीएमओ डा. राजीव निगम की बिदाई जिले से करवानी होगी। वरना, इसी तरह संचालकों की लापरवाही से मौतें होती रहेगीं, आप जांच के आदेश देती रहेगीं, और जांच के नाम पर सीएमओ बच्चों की मौत का सौदा करते रहेगें। कहा मैडम, जो सीएमओ अपने ही एमओआईसी को न्याय न दिला सके और न्याय देने के नाम पर सौदा करे, उसे सीएमओ के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं। डीएम को दिए गए पंत्र में मालवीय रोड स्थित पीएमसी अस्पताल को सील करने और इसके संचालक डा. रेनू राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने, सीएमओ डा. राजीव निगम, डा. एके चौधरी, डा. रवींद्र वर्मा, डा. मौर्या एवं डा. बृजेश शुक्ल के खिलाफ विभागीय करवाने के लिए पत्राचार किया जाए।
यह कैसी बिडंबना है, और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, कि जिस सीएमओ को एमओआईसी की शिकायत पर पीएमसी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, वहीं सीएमओ सौदा करता है। सीएमओ न तो कार्रवाई कर रहे हैं, और न शिकायत को ही निराधार बता रहे है। बार-बार सवाल उठ रहा है, कि क्या सीएमओ और उनके जांच टीम का जमीर इतना मर चुका है? या बिक चुका कि कार्रवाई करने के बजाए सौदा कर लें। सीएमओ के साथ वे लोग भी दोषी हैं, जिन लोगों ने पीएमसी को बचाने में सहयोग किया। ऐसे लोगों की भी आत्मा मर चुकी है। बहरहाल, डीएम को लिख पत्र में कहा गया है, कि मालवीय रोड स्थित पीएमसी का संचालन डा. रेनू राय के द्वारा किया जा रहा है। इस अस्पताल में लापरवाही के चलते आए दिन जज्जा-बच्चा की मौत होती रहती है। कहा कि सीएमओ और उनकी टीम के संरक्षण में बच्चों का मर्डर हो रहा है। मामला उस समय तूल पकड़ा जब कप्तानगंज सीएचसी के एमओआईसी का बच्चा पीएमसी की लापरवाही से मर गया। सीएमओ से साक्ष्य सहित शिकायत की गई, लेकिन जांच और कार्रवाई के बजाए सीएमओ की टीम ने सौदा कर लिया। कहा कि मैडम, डाक्टर परिवार को तभी न्याय मिलेगा, जब सीएमओ की बिदाई और पीएमसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगा। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया।

Comments