गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन

हापुड़

गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन

भारतीय किसान यूनियन लोकहित के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ततारपुर चौराहे से प्रारंभ होकर पक्का बाग, तहसील चौपला होते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट, हापुड़ तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, लोकतांत्रिक मूल्यों और किसानों की देशभक्ति को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से प्रदर्शित करना है।

भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने बताया कि किसान सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है और यह तिरंगा यात्रा उसी राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्र निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को समर्पित है।

संगठन द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि पूर्व में इस प्रकार की यात्राओं को खंडित करने के प्रयास किए गए हैं। ऐसे में प्रशासन से यह अपेक्षा की गई है कि यात्रा को उचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, शांति और सद्भावना के साथ संपन्न हो सके।

भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने जनपद प्रशासन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण होगी और राष्ट्रहित में आयोजित की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *