पेपर देकर लौट रहे छात्र पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 19 March, 2024 06:29
- 523
बुलंदशहर।
पेपर देकर लौट रहे छात्र पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
बुरी तरह घायल हुए छात्र को पहुंचाया अस्पताल
परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए दी तहरीर
राजेंद्र सिंह,
औरंगाबाद.(बुलंदशहर) रामगढ़ निवासी पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह का पुत्र सूर्य प्रताप सिंह सोमवार को जेपी विद्यालय तौमडी से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। पिपाला पुलिस चौकी के नजदीक बाइक सवार एक दबंग युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे जबरन रोक लिया और मारपीट करने लगे। हमलावरों ने लोहे की राड से सिर में वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और मूंह में पिस्टल की नाल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के मौके पर आ जाने पर हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। परिजनों ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचाया और उसकी डाक्टरी कराई। घायल छात्र के पिता ने हमलावर को नामजद करते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। *थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है। मामला दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Comments