बनकटी’ के ‘विकास’ पुरुष, ‘अरविंद’ पालःहरीश द्विवेदी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 18 December, 2025 04:00
- 85
‘बनकटी’ के ‘विकास’ पुरुष, ‘अरविंद’ पालःहरीश द्विवेदी
- -‘जिले’ के ‘दूसरे’ सबसे बड़े ‘स्टेडिएम’ का ‘बसौढ़ी’ में हुआ ‘शिलान्यास’
बनकटी/बस्ती। आदर्श नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या 5 वशिष्ठ नगर (बसौढी) में मंगलवार को भाजपा के नेता अरविंद पाल के नेतृत्व में पूर्व सांसद हरीश दिवेदी असम प्रभारी के कर कमलों से आचार्य अर्म्ब्शि शुक्ल द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन समपन्न हुआ। श्रीपाल ने कहा कि जिले के स्टेडियम के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा, जो पूर्व सांसद के सहयोग से तीन करोड़ 69 लाख रुपये स्वीकृति हुआ। कहा कि अब बनकटी के लाल देश विदेश में खेल के माध्यम से घमाल मचाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि खेल के मामले में पूर्व सांसद पूरे देश में जाने जाते हैं। इनके सहयोग से खेल प्रतिभाओं में जो विकास हुआ, वह पूरे देश में किसी सांसद ने नहीं किया कहा कि बस्ती स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल का उद्घाटन करने आये थे। जो देश- विदेश के लिए एक रिकार्ड बन गया है। मैं अरविंद पाल को बधाई देता हूँ। मुख्य अतिथि द्विवेदी ने कहा अरविंद पाल विकास पुरुष है। यह इनका ही प्रयास है जो स्टेडियम उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर बनेगा। यह अलग बात है हर कार्य का श्रेय हमें देते रहते हैं। तीन साल के बीच में इन्होंने अनगिनत कार्य किया है। क्षेत्र के विकास व लोगों के कल्याण के लिए प्रयास करते रहते हैं। जब पत्रकारों ने इन्हें चारों ओर से घेर लिया तो कहने लगे कि जिस प्रकार से आप सब हमसे प्रश्न पर प्रश्न करते रहते थे कि उसी तरह से आप सभी बाबूजी से प्रशन करते रहिएगा, ताकि वह सोने ना पाए। इनका इशारा सांसद रामप्रसाद चौधरी की ओर था। नगर पंचायत के सभी आगन्तुक को कंबल वितरण किया गया। संचालन प्रधान संघ के कथित अध्यक्ष रविचन्द्र पान्डेय ने किया। इस मौके पर सीडीए अकादमी की डाइरेक्टर अरूणा पाल, चेयरमैन उर्मिला देवी, इओ ऋचा सिंह, अश्वनी उपाध्याय, अंकित पान्डेय, जगदीश शुक्ल, अनिल मौर्य, अतुल पाल, विवेकानंद शुक्ल, प्रमोद पान्डेय, रमेश अग्रहरि, अरूण कुमार पान्डेय, भाजपा नेता रघुनाथ सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments