‘भाजपा’ में ‘युवाओं’ की भूमिका ‘निरंतर’ बढ़ ‘रही’ःजगदीश मित्तल

‘भाजपा’ में ‘युवाओं’ की भूमिका ‘निरंतर’ बढ़ ‘रही’ःजगदीश मित्तल

‘भाजपा’ में ‘युवाओं’ की भूमिका ‘निरंतर’ बढ़ ‘रही’ःजगदीश मित्तल

बस्ती। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व संगठन महामंत्री एवं कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल का गोरखपुर प्रवास पर जाते हुए बस्ती बड़ेवन टोल प्लाजा पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा की अगुवाई में स्वागत किया गया। पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री जगदीश मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अनरवत प्रयत्नशील है। भाजपा शासन में विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन कर रही है जो कि वास्तविक भारतीय विकास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में युवाओं की भूमिका निरंतर बढ़ रही है। युवा नेतृत्व से और अधिक ऊर्जावान होगी भाजपा। जिससे आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और अच्छा प्रदर्शन करेगी। कवि संगम के क्षेत्रीय अध्यक्ष ओज कवि शिव कुमार व्यास का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के भाजयुमो उपाध्यक्ष शिवम राय, साहित्यकार राजेश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, विपिन कुमार, मनोज चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामभारत यादव, आकाश चौधरी मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *