आखिर और कितना वसूली करना चाहता है गढ़ बृजघाट टोल प्लाजा?
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 19 December, 2025 04:01
- 209
आखिर और कितना वसूली करना चाहता है गढ़ बृजघाट टोल प्लाजा?
गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
गढ़ बृजघाट टोल प्लाजा पर किस बात की उगाई हो रही है कितनी वसूली हो चुकी एवं टोल प्लाजा के पास से शमशान घाट होता हुआ बाईपास बनाए जाने पर किस प्रकार जाम की समाप्ति होगी इन सवालों का संतोषजनक उत्तर जानने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उपाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के माध्यम से जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन भेजा गया जिसकी प्रतिलिपि केंद्रीय परिवहन मंत्री नई दिल्ली प्रमुख सचिव भारत सरकार नई दिल्ली वह मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया जिसमें प्रमुख रूप से सनातन धर्म रक्षा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज जी विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी आलम आरा सेवा समिति के अध्यक्ष मजीद चौधरी अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी ब्राह्मण महासभा के मनोज शर्मा एवं विभिन्न संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी गढ़ को दिए गए मांग पत्र में अवगत कराया की बृजघाट पर स्थित टोल प्लाजा के माध्यम से बहुत लंबे समय से टोल वसूली की जा रही है एवं यह संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा की किस बात की नगर पालिका सीमा में टोल वसूली की जा रही है कितनी टोल वसूली की जा चुकी है कितनी टोल वसूली बाकी रह गई है अर्थात नगर पालिका सीमा में बृजघाट टोल प्लाजा की वजह से लंबा लंबा जाम लग जाता है जिसमें मारा पिटी देखी जा सकती है एवं टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा अभद्रता भी छुपी हुई नहीं है सनातन धर्म रक्षा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रामदास ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि जिलाधिकारी हापुर अपने समकक्ष 22 दिसंबर 2025 को टोल प्लाजा के प्रोडक्ट डायरेक्टर को गढ़ प्रांगण में बुलाकर अपने समकक्ष व जनता के समक्ष यह सार्वजनिक रूप से जानकारी करवाया जाए कितना टोल ले चुके हैं और किस बात की टोल वसूली की जा रही है तथ्यों को छुपाओ करते हुए यह टोल स्थापित किया गया है समाजसेवी पंकज को दी गई सूचना में गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के उप कार्यालय ब्रजघाट को टोल विभाग ने गांव दिखाकर टोल प्लाजा स्थापित किया जो गलत है 60 किलोमीटर की दूरी से भी कम 33 किलोमीटर पर जोया टोल प्लाजा लगा दिया गया छिजारसी टोल प्लाजा 50 किलोमीटर की दूरी पर मात्र है वही विश्व हिंदू राष्ट्र सैना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी ने जिलाधिकारी गढ़ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया की टोल के पास से शमशान घाट होते हुए गंगा पर पुल बनाकर गंगा पार ख्यालीपुर गांव के पास निकलने पर किस प्रकार जाम की समस्याओं छुटकारा मिल जाएगा इसकी जानकारी गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा लोकसभा सांसद भी गढ़ तहसील में जनता के समक्ष सम्पूर्ण जानकारी दें क्योंकि सारा जाम ही टोल प्लाजा के आसपास लगता है जो की गजरौला तक एवं इधर सिंभावली तक पहुंच जाता है अर्थात किसी भी स्थिति में टोल प्लाजा के पास से निकाले जाने वाला बाईपास श्मशान घाट होता हुआ ख्यालीपुर में निकलने पर कोई जनहित लाभ क्षेत्रीय जनता को नहीं दिखाई दे रहा जिसके लिए समस्त जनता एवं विभिन्न संगठन 22 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी हापुड़ के माध्यम से उनके समक्ष टोल प्लाजा के जिम्मेदारों से गढ़ तहसील में जानने की उम्मीद करते हैं यदि टोल प्लाजा संतुष्टीकरण नहीं दे पाते हैं एवं जनप्रतिनिधि संतुष्टीकरण नहीं दे पाते हैं ऐसे बाईपास का जनता को कोई लाभ नहीं समाज सेवी पंकज लोधी द्वारा जनहित में की जा रही मांग बाईपास को सियाना चौराहे पर निकाले जाने की एवं तीगरी गंगाजी पर पुल बनाए जाने की मांग एकदम जायज है समस्त जनता समर्थन करती है यदि जनता जनार्दन को संतुष्टीकरण नहीं मिलता 22 दिसंबर में तहसील प्रांगण गढ़मुक्तेश्वर में ही धरना शुरू कर दिया जाएगा अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी ने उप जिलाधिकारी को अवगत कराया क्षेत्र की जनता बहुत अधिक समय से टोल टैक्स दे रही है जो उचित नहीं है आलम आरा समिति के अध्यक्ष मजीद चौधरी ने उप जिलाधिकारी को बताया अधिक लागत के बाईपास बनाए जाने के स्थान पर तीगरी पर कम लागत में पुल बनाया जाना उचित है इसमें जनहित होगा क्योंकि मुख्यमंत्री जी भी तिगरी गंगा पर पुल बनाए जाने की दो बार घोषणा कर चुके हैं लेकिन किस राजनीति के कारण यह पुल नहीं बनाया जा रहा और किस नीति के कारण यह बाईपास टोल टैक्स के पास से निकाला जा रहा है यह स्पष्ट किया जाना जनता के सामने अनिवार्य है स्पष्ट जवाब न मिलने की स्थिति इस बाईपास को निकाले जाने की अनुमति जनता नहीं देगी वहगांव-गांव में जाकर जन जागरूकता अभियान अवैध टोल हटाने के विरोध में चलाया जाएगा इस अवसर पर सनातन धर्म रक्षा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज जी राष्ट्रीय हिंदू हिंदू राष्ट्र सेवा के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी जो आलम आरा समिति के अध्यक्ष माजिद चौधरी समर्थ शिक्षा सेवा समिति के सचिव एडवोकेट उमेश लोधी अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष जोगिंदर चौधरी ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज शर्मा जय सिंह राणा राजू कश्यप प्रमोद भारद्वाज हर शरण प्रजापति प्रदीप रावत मनोज जाटव रविंद्र प्रकाश स एडवोकेट संदीप मनोज गोयल अर्जुन सैनी एडवोकेट दीपक कुमार एडवोकेट चंद्रशेखर चौहान एडवोकेट नरेश कुमार एडवोकेट अंकित शर्मा इत्यादि रहे

Comments