Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

पूर्वी जोन को मिला सर्वोच्च सम्मान, डॉ. नवीन सिंह का रहा योगदान

पूर्वी जोन को मिला सर्वोच्च सम्मान, डॉ. नवीन सिंह का रहा योगदान

बस्ती। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चौप्टर द्वारा आयोजित योग सेतु कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सहारनपुर के मोक्षायतन योग संस्थान में सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर वर्ष भर के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के चारों जोनों में पूर्वी जोन को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर पूर्वी जोन को सम्मानित किया गया, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय रहा। पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन एवं सहसचिव डॉ. रमेश चंद्रा के साथ बस्ती जनपद में योगाचार्य राम मोहन पाल, सन्नों दुबे, हरीश कुमार, डॉ संगीता यादव, श्रावण कुमार गोंड, वेदांत सिंह, संतोष तिवारी,वर्षा गोंड के अथक प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में योग सेतु कार्यक्रम का व्यापक विस्तार हुआ। पूर्वी जोन को शीर्ष स्थान तक पहुँचाने में डॉ. नवीन सिंह की नेतृत्व क्षमता और निरंतर सक्रियता विशेष रूप से सराहनीय रही। यह सम्मान मोक्षायतन योग संस्थान के संस्थापक, पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु आदरणीय भारत भूषण जी, एवं योगाचार्य प्रतिष्ठा जी (गुरु मां) द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पियूषकांत मिश्रा, सचिव अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष एवं मोक्षायतन योग संस्थान के विभिन्न पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल आयुक्त रूपेश कुमार, राज्य मंत्री औद्योगिक विकास जसवंत सिंह सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह, सहारनपुर महापौर अजय सिंह, सहित उत्तर प्रदेश चौप्टर के सभी कैबिनेट सदस्य, योगाचार्य, योग साधक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई योगिनी बहनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

You can share this post!

नशा’ मुक्ति का ‘संदेश’ और ‘प्रेत’ योनि से ‘मुक्ति’ की ‘महिमा

राजकुमार सिंह’ अध्यक्ष, तो ‘विनोद कुमार यादव’ बने ‘मंत्री’

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments