- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
मथुरा
प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसीजन
सरकार चुनावी बांड योजना की पूरी जानकारी जनता को देः भगवान सिंह
मथुरा। कांग्रेस की मांग है कि चुनावी बांड योजना के तहत राजनीतिक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी जनता तक पहुंचने चाहिए। इसी को लेकर कांग्रेसी लगातार सरकार पर हमलावर हैं। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार चुनावी बांड योजना की पूरी जानकारी जनता को दे। यह हास्यास्पद बात है कि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक इस बात को कह रहा है कि उसके चुनावी चंदा के खाते मैन्युअल हैं। और इस कारण से उसे चुनावी चंदा के खातों व उनकी रकम व चुनावी चंदा देने वाले व्यक्तियों के नाम प्रकाशित करने में चार माह का समय लगेगा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में भाजपा की चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी तथा साथ ही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को चुनावी चंदे की पूरी जानकारी छह मार्च से पहले सार्वजनिक करने और चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था जो चुनाव में काले धन के खिलाफ निर्णायक कदम के तौर पर देखा गया और उस फैसले का पूरे देश में व्यापक स्वागत हुआ।परंतु भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा मोदी सत्ता के दबाव में आकर चुनावी बांड की जानकारी को देश की जनता से छुपाने की गरज से जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए चार माह का समय मांगा है जिससे भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार चुनाव से पहले उजागर न हो सके जिसके विरोध में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा घिराव किया गया। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सिम्मी बेगम, ठाकुर नरेश पाल सिंह जैसावत, बृजेश कुमार शर्मा, बंटी सिद्दीकी, राजेश सैनी, अशोक शर्मा, विनोद आर्य, सलमान चौधरी, राजू अब्बासी, निलेश जादौन, अश्वनी शुक्ला, विष्णु शर्मा, रोशन लाल, दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा, दीपक पाठक, इंद्रजीत गौतम, सचिंद्र गौतम, पंकज चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comment