Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

नवीन को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता का मिल रहा है पूरा समर्थन : सावित्री जिंदल

कैथल/: हरियाणा

नवीन को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता का मिल रहा है पूरा समर्थन : सावित्री जिंदल

पूर्व कैबिनेट मंत्री सावित्री जिंदल का गांव ढांड में हुआ भव्य स्वागत
 
 हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेत्री सावित्री जिंदल का कस्बा ढांड में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल नफे सिंह कसाना के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं व सैकड़ों ग्रामीणों ने सावित्री जिंदल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, प्रो. दिनेश कौशिक, पूर्व सरपंच पवन कसाना, पूर्व सरपंच प्यारे लाल, जसबीर सोलूमाजरा आदि मौजूद थे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सावित्री जिंदल ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और देश की कमान तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपने का जनता संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले पूर्व मंत्री स्व. ओ.पी. जिंदल ने कैथल से उनके परिवार का नाता जोड़ा था, जिसे निभाने के लिए वे सदैव तत्पर हैं। अपने पिता स्व. ओ.पी. जिंदल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए 2 बार कुरुक्षेत्र से सांसद रहते हुए नवीन जिंदल ने दिन रात जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा करवाए गए कार्यों के लिए आज भी नवीन जिंदल को हर घर में याद किया जाता है। सावित्री जिंदल ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और हर वर्ग के आशीर्वाद से नवीन जिंदल रिकार्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेंगे। भाजपा नेत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां बिना खर्ची व बिना पर्ची के रोजगार देकर जनता का दिल जीतने का काम किया तो वहीं अब नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेंगे। जिंदल ने कहा कि देश व प्रदेश में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की विकास की राह में अपनी एक अलग पहचान होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि नवीन जिंदल मोदी-नायब के कुशल नेतृत्व में जनता के आशीर्वाद से रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल अपनी मिलनसार छवि के चलते जनता के दिलों में बस चुके है और प्रतिदिन हर वर्ग के लोग भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर रहे है। इस मौके पर पाला राम कसाना, जितेंद्र पंवार, बीरभान गर्ग ढांड, रामस्वरूप गागंल, सतू कसाना, ईशम सिंह कसाना, जसबीर कसाना, लाजपत, संजय गर्ग, बली राम पठानिया, गजे सिंह कसाना सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

You can share this post!

आज श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा भगवान् परशुराम भवन सेक्टर 37 सी चंडीगढ़ में सनातनी नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया

नारायण सेवा संस्थान द्वारा फिजियोथैरेपी सेंटर में मरीजों को लाने ले जाने के लिए शुरू की गई नि:शुल्क ई-रिक्शा

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments