Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

महिला महापंचायत में हापुड़ जिले की 5000 महिलाएं होंगी शामिल आशुतोष शर्मा।

महिला महापंचायत में हापुड़ जिले की 5000 महिलाएं होंगी शामिल   आशुतोष शर्मा।

गढ़मुक्तेश्वर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शौर्य शक्ति फाउंडेशन के नेतृत्व में महिला महापंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 5000 महिलाएं शामिल होंगी 

शौर्य शक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमारा संगठन महिलाओं का सम्मान करता है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं आशुतोष शर्मा ने बताया महिलाओं की आबादी आधी है और देश को आगे बढ़ाने में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है इसी  विचारधारा के साथ हमारा संगठन निरंतर पिछले 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है और 10000 से अधिक महिलाएं संगठन के साथ जुड़ी हुई है जो लगातार संगठन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं 

इस बार का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शौर्य शक्ति फाउंडेशन गढ़मुक्तेश्वर मै बनाने जा रहा है शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली सक्रीय महिलाओं की सूची संगठन की टीम तैयार करने में जुटी हुई है और महिला महापंचायत एवं सम्मान समारोह में सभी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा 

महिला महापंचायत में अलग-अलग क्षेत्र की महिला हिस्सा लेंगी और अपने-अपने क्षेत्र में चल रही समस्या और उनके समाधान पर विचार विमर्श करेंगी  महिला महापंचायत एवं सम्मान समारोह में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होने वाली है जिनको लेकर लगातार संगठन के सदस्य रणनीति बनाने में लगे हुए हैं

आयोजन समिति में मुख्य रूप से आशुतोष शर्मा ,नरेंद्र सिंह ,स्नेहा ऑस्कर विजेता ,आकांक्षा शर्मा, अंकित भढ़ाना ,प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार ,सरवन शर्मा ,विजेंद्र शर्मा ,विक्रम कसाना बिन्दर कश्यप, अंकित कौशिक, आदि लोग शामिल है

You can share this post!

फेल हो गए भाजपा के सूरमा चुनाव अधिकारी

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर क्या जोरदार स्वागत..

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments