यूपी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई जगहों के नाम बदले
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 28 August, 2024 15:41
- 316
यूपी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई जगहों के नाम बदले. इसकी देश में चर्चा भी हुई. अब अमेठी जिले के कुछ रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं. हालांकि, ये फैसला यूपी सरकार ने नहीं बल्कि रेल मंत्रालय ने लिया है. अमेठी जिले के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों के नाम के परिवर्तन पर रेल विभाग ने अपनी मुहर लगा दी है. इन आठों रेलवे स्टेशनों का नाम स्थानीय पौराणिक स्थलों एवं महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं.

Comments