प्रयागराज महाकुंभ में आज फिर आग लगने की घटना सामने आई है।
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 6 February, 2025 00:40
- 525
प्रयागराज महाकुंभ में आज फिर आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह आग सेक्टर 12 में स्थित ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में लगी। सुबह करीब सात बजे शिविर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली। पश्चिमी हिस्से में लगी आग में दो टेंट पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि पूर्वी हिस्से में स्थित साधु कुटिया से भी धुआं उठने लगा। घटना के समय वहां मौजूद महिला श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Comments