प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर्षा रिछारिया इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 17 January, 2025 04:42
- 546
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हर्षा रिछारिया इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। वे विभिन्न धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय व्यक्त कर रही हैं। संभल से लेकर मंदिर-मस्जिद से जुड़े विषयों पर उनकी बेबाकी चर्चा का विषय बनी है।
हाल ही में मंदिर-मस्जिद विवाद पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा, "जहां खुदा हैं, वहां खुदेगा। अगर शिव आए तो जमीन हमारी होगी और वहीं मंदिर बनेगा। लेकिन अगर शव आए तो जमीन तुम्हारी होगी।"
उनके इस बयान ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। हर्षा रिछारिया का यह अंदाज उन्हें एक नेता जैसी छवि भी प्रदान कर रहा है।

Comments