बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा
- Posted By: Tejyug News LIVE
- खबरें हटके
- Updated: 31 January, 2025 21:45
- 587
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह घटना निंदनीय और दुखद है। देश में प्रतिदिन अनेक लोग विभिन्न कारणों से अपनी जान गंवाते हैं – कुछ दवाओं की कमी से, कुछ स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में, और कुछ हृदयाघात जैसी स्थितियों के कारण। महाकुंभ में हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सनातन परंपरा में गंगा तट पर मृत्यु को मोक्ष का मार्ग माना जाता है। हालांकि, ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रहें।"

Comments