Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे।

चंडीगढ।

 केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे। दीप दुबे

चंडीगढ महिला कांग्रेस ने आज एक प्रेस वार्ता करी जिसमें चंडीगढ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने कहा कि कांग्रेस की "नारी न्याय" गारंटी स्कीम महिलाओं के आर्थिक, समाजिक विकास, समान एवं सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है। इसके कारण महिलाएं सशक्त बनेंगी। उनको अधिकार मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा तो महिला विरोधी पार्टी है। नारी शक्ति का अपमान मोदी सरकार के राज में बहुत बार हुआ है चंडीगढ़ और देश में महिलाओं के साथ उत्पीड़न दमन विभिन्न रुप में शोषण हो रहा है। लेकिन डबल इंजन की सरकार के लिए यह विषय चिंता का नहीं है ‌।

दीपा दुबे ने दावा किया है कि अगर लोकसभा चुनाव में महिलाओं का अपेक्षित रूप से कांग्रेस पार्टी को उचित आशीर्वाद और बहुमत मिलती है तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी न्याय की पांचों गारंटी को पूरा किया जाएगा और देश की आदि आबादी को पूरा हक दिलवाया जाएगा।

 जिसमें महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी - पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मेट्रिक, और सावित्रीबाई फुले छात्रावास शामिल है।

अंत में दुबे ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात की है कि महालक्ष्मी गरंटी के तहत गरीब परिवारो की हर एक महिला को सालाना एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी यह पैसा सिद्ध महिलाओं के बैंक अकाउंट में आएगा।

आदि आबादी - पूरा हक गैरंटी के तहत केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा ‌।शक्ति का सम्मान गैरंटी- आशा, आंगनवाडी और मीड डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दुगना किया जाएगा ।

अधिकार मेट्रिक गरंटी - सभी पंचायत में एक अधिकार मेट्रिक नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करें मदद करेंगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल - केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रदेश जिले में कब से कम एक होटल होगा।

चंडीगढ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं जिसमें महिलाओं के लिए यह गरंटी नारी न्याय के तहत दी गई हैं । इस प्रेस वार्ता में डेज़ी वालिया, गीता देवी, मीनू भी मौजूद थे।

You can share this post!

मतदाताओं से सीएम योगी की अपील, महायज्ञ में 'मतदान' रूपी आहुति देकर इसे सफल बनाएं

सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशन की इलेक्शन श्री शाम लाल सिंगला जी, प्रेसिडिंग अफसर की देख रेख होगा

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments