Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राज्य

कहां से मिलेगा आमा खास के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र?

कहां से मिलेगा आमा खास के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र?

बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड का आमा गांव न तो नगर पंचायत में है न ग्राम पंचायत में। इससे जहां विकास कार्य बाधित है वहीं नागरिक जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि बनवाने के लिये परेशान हैं। अनेकों बार जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देने के बावजूद समस्या पूर्ववत बनी हुई है। भानपुर तहसील क्षेत्र के आमा निवासी दीपेश विक्रम सिंह के पिता ओम प्रकाश सिंह का गत 3 दिसम्बर 2024 को निधन हो गया। तभी से उनके पुत्र और परिवार के लोग मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिये दौड़ रहे हैं। मृत्यु प्रमाण-पत्र न बनने के कारण दीपेश विक्रम सिंह  की माता को पेन्शन तक नहीं मिल पा रहा है। बैंक व तहसील में वरासत का काम बाधित है। इसी तरह से अनेक परिवारों के लोग परेशान हैं।

आमा निवासी दीपेश विक्रम सिंह ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी और सम्बंधित अधिकारियों से पत्राचार करते थक गये हैं किन्तु कहीं कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होने प्रशासन से मांग किया क तत्काल प्रभाव से आमा गांव की स्थिति स्पष्ट किया जाय और यदि वह ग्राम पंचायत है तो सचिव की तैनाती हो और यदि नगर पंचायत भानपुर में है तो स्थिति स्पष्ट हो जिससे लोगों का आवश्यक कार्य बाधित न होने पाये।

You can share this post!

आखिर लालगंज पुलिस क्यों नहीं हो रही संवेदनशील

चित्रांश क्लब ने स्वामी विवेकानन्द को किया नमन

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments