- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
मथुरा।
कांग्रेसियों ने किया संविधान निर्माता अम्बेडकर की मनाई जयंती
14 अप्रैल जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के द्वारा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में अपनी कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं के साथ भारत के प्रथम कानून मंत्री व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मथुरा डींग गेट स्थित भारत के प्रथम कानून मंत्री व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती बनाई।
जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा कांग्रेस की पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाक्टर भीमराव अंबेडकर जीवन पर्यंत दलितों और अति पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहे उन्हें भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया आज ऐसे ही महान व्यक्तित्व की जन्म तिथि है जिनको कांग्रेस पार्टी अपनी पुष्पांजलि अर्पित करती है तथा उनके दिखाई हुई रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा एडवोकेट विनोद आर्य के द्वारा संबोधित किया गया तथा डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के अलावा महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिम्मी बेगम ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा कुलदीप सिंह बंटी सिद्धकी विनोद आर्य ठाकुर मुकेश सिसोदिया मोहम्मद यासीन राजू अब्बासी मोहम्मद तौफीक अखलाक चौधरी दीपक शर्मा सलमान चौधरी कामरान कुरैशी लोकेश शर्मा सोनू सैनी प्रमोद गोला राखी चौहान मीरा देवी राजेश सैनी योगेश शर्मा विनोद चतुर्वेदी साहब सिंह डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ठाकुर राजपाल सिंह शाहिद प्रधान सतपाल चौधरी लोकेश शर्मा डॉक्टर दीपक आर्य रामभर्षी चौधरी चौधरी युद्धवीर सिंह राजकुमार तिवारी धर्मवीर सिंह सोलंकी रामदेव सिंह सोलंकी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा की गई तथा संचालन बृजेश कुमार शर्मा एडवोकेट के द्वारा किया गया । डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बनाए जाने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ डीग गेट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर के समर्थन में वोट व समर्थन मांगा।
0 Comment