- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
इस आजादी को हम सभी को सहेज कर रखनाःअनिल दूबे
बस्ती। ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जोश व उत्साह और देश भक्ति का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। मुख्य मार्ग राम जानकी मार्ग पर हर हाथ में तिरंगा झंडा के पावन आभा से सरोबोर दिखा। भारत माता की जय, जय हिंद और देशभक्ति के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजएमन हो उठा। ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि देश को आजादी हमें मां भारती के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से मिली है जिसे हम सभी को सहेज कर रखना है
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को ब्लाक मुख्यालय से कुदरहा बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बलदानियों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता बालकृष्ण पिंटू तिवारी, विश्वजीत पाल, महंत पाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि, प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, प्रदुमन शुक्ल, फूलचंद पटेल, ओंकार चौधरी, राम प्रकाश यादव, इंद्र कुमार चौधरी, सच्चिदानंद यादव, सुनील कुमार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 Comment