'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा.
- Posted By: Tejyug News LIVE
- देश
- Updated: 6 August, 2024 20:27
- 257
बांग्लादेश में जारी हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बांग्लादेश भी छोड़ दिया है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर भारत की भी नजर है. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने बिना बांग्लादेश का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, 'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा.' इस पोस्ट में संजय सिंह ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा बीजेपी और केंद्र सरकार की तरफ माना जा रहा है.

Comments